isil के आतंकियों ने मूसिल नगर की पंद्रह मस्जिदों में नमाज़ पर प्रतिबंध लगा दिया है।
एक इराक़ी समाचार एजेंसी ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया है किआतंकियों ने अपने अपराध जारी रखते हुए उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत केमूसिल शहर में पंद्रह मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है औरसंभावना जताई जा रही है कि शीघ्र ही इन मस्जिदों को गिरा दिया जाएगा।सूत्रों का कहना है कि ये सभी प्राचीन मस्जिदें हैं जिनमें हमेशा सेमुसलमान नमाज़ अदा करते आए हैं।
उधर isil के आतंकियों ने मूसिल की नगर पालिका और एक अन्य सरकारीइमारत को ख़ाली करा के उन्हें ध्वस्त कर दिया है। अभी इन दोनों इमारतों केविध्वंस का कारण पता नहीं चला है। इस बीच मूसिल में isil के एक आतंकीसरग़ना मुअम्मर तोहला और उसके नौ साथियों को जासूसी करने और रणक्षेत्र सेभागने के आरोप में isil के मुखिया अबू बक्र बग़दादी के सामने जान सेमार दिया गया।